हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। जिले में पत्रकारों की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के मामलों को लेकर हल्द्वानी के पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल जिला इकाई के पदाधिकारियों और पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: मुखानी पुलिस का एक्शन, शराब तस्कर गिरफ्तार, वारंटी भी दबोचा।

जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट और जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में बुद्ध पार्क में एक प्रिंट मीडिया पत्रकार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की घटना सामने आई, जिससे पत्रकारिता की गरिमा पर आंच आई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूब चैनल संचालक व्यक्तिगत लाभ के लिए पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक और असत्य सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से चारधाम यात्रा-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी।

पत्रकार यूनियन ने मांग की कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी रहे मौजूद।

इस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।