कबाड़ गोदाम आग से धधका, काशीपुर से भी बुलानी पड़ी दमकल।

ख़बर शेयर करें -

कबाड़ गोदाम आग से धधका, काशीपुर से भी बुलानी पड़ी दमकल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। इंडेन गैस एजेंसी के निकट स्थित कबाड़ के गोदाम में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम वसीम कुरैशी पुत्र हाजी तय्यब कुरैशी का है। आग लगने की घटना लगभग रात 3 बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने किया बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण।

स्थानीय लोगों ने गोदाम से उठती तेज लपटें और धुआँ देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर फायर स्टेशन की चार दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

आग की तीव्रता और फैलाव को देखते हुए स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद काशीपुर फायर स्टेशन से एक अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाना पड़ा। दमकल टीमों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

घटनास्थल पर आग से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।