काठगोदाम पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटर साईकिल बरामद, 01 युवक गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटर साईकिल बरामद, 01 युवक गिरफ्तार।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

दिनाक 04-12-2024 को
*वादी शुभम कुमार* ने थाना काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई कि *अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाईकिल, हीरो स्प्लेण्डर (नं. UK 04 AF 8813)* दिनाक 28-11-2024 को बेड़ीखत्ता दमुवाढुंगा चौराहा, काठगोदाम, नैनीताल से चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर. न. 126/24, धारा 303(2)/117(2) बीएनएस के तहत *चोरी का मामला पंजीकृत* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग। 26 साल से कब्जे का आरोप, गर्जिया मंदिर समिति पर कर्णी सेना का हमला,  समिति पर कब्जे और वसूली के लगाए आरोप।

 

 

 

मामले में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को मामले की शीघ्रता से जांच व अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश* दिए गए। निर्देश के क्रम में *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक बिष्ट के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा *सीसीटीवी फुटेज और संभावित स्थानों पर दबिश देकर* पुलिस टीम ने आज दिनाक- 05-12-2024 को कुंवरपुर चौराहे के पास से *अभियुक्त सोनू सिह उर्फ गुन्ना को गिरफ्तार* किया गया तथा *चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद* कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के पूर्व अपराधी के इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

 

 

 

*गिरफ्तारी-* सोनू सिह उर्फ गुन्ना, पुत्र सतपाल सिह, निवासी बब्बन खां पूर्वी, थाना सुभाष नगर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश

*बरामद माल*- एक मोटरसाईकिल, हीरो स्प्लेण्डर (नं. UK 04 AF 8813), कीमत लगभग 80,000 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

*पुलिस टीम:*
1. श्री दीपक सिह विष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम
2. उ0नि0 अरुण सिंह राणा, चौकी प्रभारी दमुवाढूंगा
3. कानि0 टीका राम