डॉक्टर कॉलोनी में आयोजित विशाल कैम्प में विशेषगो द्वारा मरीज़ों को परामर्श व निशुल्क दवाइयाँ देकर लाभ पहुँचाया।

ख़बर शेयर करें -

डॉक्टर कॉलोनी में आयोजित विशाल कैम्प में विशेषगो द्वारा मरीज़ों को परामर्श व निशुल्क दवाइयाँ देकर लाभ पहुँचाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रुद्रपुर:- आज दिनांक 9 सितम्बर दिन शनिवार को डॉक्टर कॉलोनी रुद्रपुर स्थित मेडिमा होस्पिटल के डॉक्टर आरिफ रसूल MBBS (MS)व सहयोगी डॉक्टर के नेत्रत्व मे एक विशाल चिकित्सा कैंप का आयोजन वार्ड भूरारानी के वार्ड मेंबर मोहन लाल खेड़ा जी के सहयोग से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।

 

कैंप मे छेत्र के लोगो ने बड़चड् कर हिस्सा लिया कैंप मे समस्त तरहा की बीमारियों का परामर्श व दवाइयाँ निशुल्क प्रदान की गयी व समस्त प्रकार की बिमारियाँ जैसे मसाने गुर्दे की पथरी पित्त की पथरी बच्चे दानी से संबंधित बीमारियों हाईड्रोसील रसोली गांठे तिल्ली हर्निया अंडदानी आदि समस्याओं से संबंधित रोगों से ग्रेसित लोगों को देखा साथ ही मेडिमा होस्पिटल के डॉक्टर आरिफ रसूल MBBS (MS) ने बताया आजकल के खानपान रहन सहन की वजह से रसोली गाँठ पथरी आदि समस्याएं सामान्य हो गयी है और हम इन कैंपों के माध्यम से आपरेशन के साथ साथ इन परेशानियों से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी भी साझा करते है कैंप मे डॉक्टर परवीन डॉक्टर फुरकान, डॉक्टर रिजवान ने 110 रोगियों को देखा व निशुल्क दवा वितरित की।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा की निर्मलता सर्वोच्च प्राथमिकता—महाकुंभ से पहले धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग।

 

मेडिमा होस्पिटल के कॉर्डिनेटर निज़ाम ने बताया कि इस तरह के श्रखला बद्ध कैंप हम आयोजित करते रहते है शिविर का मुख्य उद्देश्य सरल सस्ती सर्जरी तो है है किन्तु कैंप के माध्यम से लोगो को ये जागरुक कराना भी है की कैसे इन बीमारियों से बचा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।