उधम सिंह राठौर (सम्पादक )
रामनगर में आज दोपहर बारिश से नेशनल हाईवे 309) पर रिंगोडा के पास पर्यटकों की कार बही, स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बचाया. साथ ही रामनगर से 5 किलोमीटर की दूरी पर टेढ़ा गांव में हाथी दीवार तोड़कर घरों में घुसा पानी.आज दोपहर आई बारिश से कई जगह नुकसान और कई जगह अलग-अलग सूचनाएं आ रही हैं. बता दें कि रामनगर में भी आज यह बारिश तबाही के रूप में आई. रामनगर रामनगर के 309 नेशनल हाईवे पर रिंगोड़ा के पास आज दोपहर बारिश बहुत तेजी के साथ आई जिसमें बारिश में ढिकुली से रामनगर आ रही पर्यटकों की कार रिंगोडा नाले में बह गई. पर्यटकों को आसपास खड़े स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया. बताया जा रहा है कि पर्यटकों को पानी के बहाव का तेज होने का अनुमान नहीं लगा और उन्होंने अपनी कार तेज बहाव में डाल दी. नतीजन कार बह गई. गनीमत रही कि कार साइड में अटक गई और आसपास खड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पर्यटन को कार से बाहर निकाल लिया गया. प्रयटकों के बाहर निकलते ही कार बहते हुए पलट गई. इसके साथ ही दूसरी घटना रामनगर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टेड़ा गांव में हुई जहां जंगल की तरफ बनाई गई 200 मीटर की हाथी दीवार तोड़कर पानी गांव में घुस गया जिससे कई घरों में दीवारें भी टूट गई. साथ ही गांव में स्थित स्पैरो नेस्ट कॉर्बेट होम स्टे में भी घुसा पानी, पानी देखकर संचालक रमेश चंद्र सुयाल व उनके परिवार के हाथ पांव फूल गए.

