बिपिन रावत के योगदान को याद कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

हैलीकॉप्टर हादसे में पत्नी व अन्य सैन्य अधिकारियों सहित दिवंगत हुए हुए देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को आज गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके देशहित में किये योगदान को याद किया। रामनगर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा कार्यक्रम में रावत ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के निधन से देश ने अपने एक महत्त्वपूर्ण योद्धा को खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं कि जा सकती। बदलती वैश्विक सामरिक परिस्थितियों में वह सेना के अत्याधुनिकीकरण करने में जुटे थे। जिससे भारतीय सेना कठिन विषम परिस्थितियों में भी अपने रणकौशल के बेहतर उपयोग कर सके। रणजीत रावत ने कहा कि स्व. रावत की अपने कर्तव्य व देश के प्रति निष्ठा के चलते उनका नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में सम्मान के साथ लिया जाता है। आज उनके निधन के बाद दुनियां भर के देश तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ तक स्व. रावत के कर्तव्य व देश के प्रति उनकी निष्ठा को सेल्यूट करते हुए शोक व्यक्त कर रहें हैं। उत्तराखण्डवासी होने के नाते हमें इस हादसे का दुःख भावनात्मक तौर पर अधिक है। उत्तराखण्ड की धरती ने अपने एक महान सपूत को खोया है। रावत सैन्य अधिकारी होने के बाद भी सदैव अपनी मातृभूमि उत्तराखण्ड से होने वाले पलायन के प्रति चिंतित रहते थे। उत्तराखण्ड अपनी इस महान विभूति पर गर्व करता है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हादसे में जान गंवाने वाले दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए हादसे में घायल हुए कैप्टन वरुण के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, सभासद विमला आर्य, बीना रावत, अनीता बिष्ट, सतेश्वेरी रावत, ममता आर्य, सरिता टम्टा, लईक अहमद सैफी, अनिल अग्रवाल खुलासा, संजय कुमार, मोहम्मद यूसुफ, ताईफ खान, ओंकार सिंह, कृपाल रावत, राजेंद्र बिष्ट, उमाकान्त ध्यानी, दीपक मसीह, दीपक जोशी, मंगल सिंह, कमल नेगी, कुबेर कडाकोटि, ओमप्रकाश आर्यवंशी, अतुल अग्रवाल, ओमप्रकाश पडलिया, दीपू सिंह, पंकज पान्डे, महेश पान्डे, अंकुश अग्रवाल, जावेद खान, दीपक जोशी, मोईन खान, कैलाश त्रिपाठी, मोहम्मद मुजीब, विनोद मनराल, हरदीप सिंह, प्रशान्त पाण्डे, गोपाल रावत,नवीन तिवारी, प्रकाश चन्द्र, दीप पान्डे, मोहम्मद आसिफ शोएब रजा पूरन बिष्ट मोईन खान, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, विशाल रावत, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *