मैक्रो फंडामेंटल फोटोग्राफी वर्कशॉप का सफलतापूर्वक किया आयोजन.

ख़बर शेयर करें -

नाज़िम कुरैशी – संवाददाता

कैनन इंडिया पीवीटी एलटीडी के चित्रांश सक्सेना व मीनाक्षी कार्की के साथ उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास त्यार फाउंडेशन द्वारा तितली त्यार के अवसर पर अलाया रिसोर्ट क्यारी में मैक्रो फंडामेंटल फोटोग्राफी वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कॉर्बेट क्षेत्र में पहला अवसर था कि इस कार्यशाला को नि:शुल्क आयोजित किया गया था, इसलिए दिल्ली से आये प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग व कॉर्बेट पार्क के नेचर गाइड्स ने जोर शोर से भागीदारी ली, सीमित सीट 30 होने के बावजूद इक्छुक लोगो की वजह से सीट ओपन करने पर लगभग 50 लोगो ने भाग लिया। अधिकांश प्रतिभागी कॉर्बेट पार्क के प्रोफेशनल नेचुरलिस्ट व होटल इंडस्ट्रीज के दिग्गज थे। मिररलेस कैमरा और लेंस का उपयोग व अनुभव करके सभी बहुत खुश थे। साय: के समय मनीष कुमार जी द्वारा तितली मिलिउ का संचालन किया गया जिसका विषय तितली को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार किया गया। पूरे कार्यक्रम में सौरव भट्टाचार्य, गौरव खुल्बे, मनोज कोठारी, किरण सागर, मोहन जोशी, बॉबी सिंह, अनुज सचदेवा, राजदीप, बलवंत नेगी, रविंदर बिष्ट, अभिषेक गुलशन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *