हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

ख़बर शेयर करें -

*हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा*

*💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को हल्द्वानी के गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड तथा मुखानी क्षेत्र में गुलदार के हमले की हृदयविदारक घटनाओं के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. मोर्चरी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा मास्टरस्ट्रोक! नई जल विद्युत परियोजनाओं को मिली हरी झंडी।

एसएसपी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हर संभव पुलिस सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सलाम इन वर्दियों को—नैनीताल पुलिस के 4 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई 🎖️

साथ ही, गुलदार हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने की बात भी कही गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर से खटीमा तक जनसैलाब, धामी के स्वागत में उमड़ा जनसागर।

एसएसपी की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवारों को न्याय और सहयोग का भरोसा मिला।