पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरी ‘नेकी की दीवार’, सोनम वांगचुक प्रकरण पर भी उठाई आवाज।

ख़बर शेयर करें -

पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरी ‘नेकी की दीवार’, सोनम वांगचुक प्रकरण पर भी उठाई आवाज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को रामनगर में नेकी की दीवार एवं उसकी प्रहरी विंग ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ।

 

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत और आर्थिक संसाधन लगाने के बाद परीक्षा देते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। संगठन ने सभी मामलों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, दोषियों व संगठित गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई तथा प्रभावित परीक्षाओं को दोबारा पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड को मिली 7 बड़ी सौगातें

 

 

 

ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाने और शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय कर उन्हें पद से हटाने की मांग भी उठाई गई।

 

 

इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाए जाने के मामले पर भी संगठन ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, मुखानी पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा।

 

 

 

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो संविधान और कानून की मर्यादा में रहकर शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया जाएगा।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara