रामनगर में रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र।

रामनगर में रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र।

रामनगर में रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामनगर नगर मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों ने प्रतिभाग कर पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी इंदर रावत की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान इंदर रावत ने भी बहनों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

कार्यक्रम में बहनों ने इंदर रावत को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों से मिले स्नेह और आशीर्वाद से कार्यक्रम का माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया। इंदर रावत भी बहनों का स्नेह पाकर भावुक दिखाई दिए।

 

 

 

इंदर रावत ने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए महज एक धागा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रत्येक बहन के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

उन्होंने कहा कि “बहनों का सम्मान—भाई का संकल्प” की भावना के साथ मातृशक्ति के सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बहनों से मिला प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें समाज के लिए बेहतर कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

कार्यक्रम के समापन पर इंदर रावत ने सभी बहनों एवं मातृशक्ति का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रेम और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बहन-भाई के इस पवित्र रिश्ते की गरिमा को हमेशा बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।

kj
tara