विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सभासद की तत्परता से सुरक्षित रेस्क्यू।

विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सभासद की तत्परता से सुरक्षित रेस्क्यू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 स्थित मोती महल, बम्बाघेर में मंगलवार देर शाम पुरानी पटवारी चौकी के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल वार्ड सभासद पारस गोला को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, छह थाना प्रभारियों को भावुक विदाई; दूसरे जिलों में संभालेंगे नई जिम्मेदारी।

 

 

मामले की जानकारी मिलते ही सभासद पारस गोला ने बिना देर किए सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप को मौके पर बुलाया। इसके बाद सभासद और सर्प विशेषज्ञ ने मौके का निरीक्षण कर सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

 

 

सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि मौसम में बदलाव और बारिश के दौरान सांप तथा अन्य वन्यजीव अक्सर अपने प्राकृतिक ठिकानों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में किसी भी विषैले या बड़े जीव को देखकर घबराएं नहीं और उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा किसी प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञ को सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  NBW और कुर्की वारंट पर पुलिस का एक्शन, आखिरकार गिरफ्त में आया आरोपी।

 

 

 

स्थानीय लोगों ने भी सभासद पारस गोला और सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप की तत्परता की सराहना की, जिनकी सूझबूझ से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका।