मासूम की संदिग्ध मौत से काशीपुर में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

मासूम की संदिग्ध मौत से काशीपुर में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर में आज संदिग्ध परिस्थितियों में 50 दिन की मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

– आपको बताते कि काशीपुर के आवास विकास की रहने वाली कोमल का दुर्गा कॉलोनी निवासी रामबाबू के पुत्र उमेश के साथ 23 अप्रैल 2023 को प्रेम विवाह हुआ था। 50 दिन पूर्व कोमल और उमेश के घर मासूम बच्ची का जन्म हुआ था। आज मासूम बच्ची की अचानक मृत्यु होने पर कोमल के माता पिता भी दुर्गा कालोनी पहुँच गए। इस दौरान मासूम बच्ची की बीमारी पर कोमल के ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस से शिकायत की है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

 

 

जिसके बाद थाने से पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने म्रतक मासूम बच्ची की माँ और नानी के आरोपों के आधार पर मासूम बच्ची का पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -