
उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
वह बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
उन्होंने विपक्ष (कांग्रेस) और सरकार पर किसानों के मुद्दों (जैसे इकबालपुर शुगर मिल का भुगता
न), मूल निवास, आशा कार्यकर्ताओं और बेरोजगार युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भ्रष्टाचार और जनता के मुद्दों पर उनका साथ नहीं दिया।उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह न तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जा रहे हैं और न ही कांग्रेस में। उन्होंने अपनी पार्टी ‘जन निर्माण’ को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है।



