आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं। आपदा के दौरान संकट में फंसे लोगों के बीच सबसे पहले मदद लेकर पहुंचने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत आपदा के बाद भी प्रभावितों का हालचाल जाने उनतक पहुँच रहे है साथ ही उनको राहत सामग्री वितरित कर उनकी तकलीफों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने आज मोहान का दौरा किया। यहां कोसी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हैं। कई घरों में मलबा आने से लोगों का काफी नुकसान हुआ। मोहन पहुंचे कांग्रेस नेता रणजीत रावत से गांव वालों ने आपदा से हुई तबाही की दास्तान सुनाई और मदद की गुहार लगाई। कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने उनको हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इस दौरान मोहन गांव के आपदा प्रभावित ग्रामीणों उन्होंने राहत सामग्री बांटी। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कुनखेत का भी दौरा किया। आपदा से इस गाँव में कई घर क्षतिग्रस्त हुए, कई घरों में मलवा भर गया।खेती भी चौपट हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं।
रावत ने कुनखेत के आपदा प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं।उनको जब जब उनकी मदद की आवश्यकता पड़ेगी वह हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने कहा कि वर्तमान में हर चीज महँगी हुई लिहाजा सरकार को आपदा प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि बढ़ाकर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2010 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों मुआवजा राशि बढ़ाकर दी थी लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उस मुआवजा राशि में कटौती करके दे रही हैं।उन्होंने कहा कि बाजार में आज हर सामान का दाम बढ़ गया है इसलिए सरकार को नियमों में बदलाव कर मुआवजा राशि को बढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे रणजीत रावत, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।

आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं।

रावत ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के लिए गांव में नए ब्लॉक बनाये जाये साथ ही कोसी नदी में भरे सिल्ट को हटाने का काम इस सरकार को करना चाहिए। इस दौरान उनके साथ कुबेर कडाकोटि, कमल नेगी, पूरन बिष्ट, प्रकाश चन्द्र, दीपक भट्ट, विनय पडलिया, रूपकिशोर, सुमित तिवारी, पंकज सुयाल, मनमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

kj
tara