विभाग द्वारा ग्राम ढिकुली में सिचाई गुलो के किनारे रिसोर्ट स्वामियों द्वारा किये गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। रामनगर विभाग द्वारा ग्राम ढिकुली में सिचाई गुलो के किनारे रिसोर्ट स्वामियों द्वारा किये गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। सोमवार को सिचाई खण्ड के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार बंसल के नेतृत्व में निकली सिचाई, राजस्व व पुलिस की टीम ने ढिकुली में अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

 

पांच घण्टे चले इस अभियान में आधा दर्जन रिसोर्ट द्वारा सिचाई गूल पर किये अतिक्रमण को तोड़ा गया। जिनमे अतुल्या, ला पर्ल, इनफिनिटी, वाइल्ड क्रस्ट, रीवर एज शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक की पुड़िया और शराब की पेटियां... पुलिस के शिकंजे में दो तस्कर।

 

 

अधिशाषी अभियंता तरुण कुमार बंसल ने बताया कि पूर्व में सभी को नोटिस दिए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लायी गयी है। इस दौरान तहसीलदार विपिन चन्द्र पंत, नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा, राजस्व निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, मो आरिफ, रणवीर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक की पुड़िया... शराब की पेटियां... लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *