एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम उधमसिंहनगर द्वारा अनैतिक कार्यों में संलिप्त 04 लोगों को किया गया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, दिनांक 16.04 2022 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा रुद्रपुर शहर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा मोबाइलों के माध्यम से युवतियों की फोटो को वाट्सएप के माध्यम से भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पैसे लेकर अनैतिक धंधा किया रहा है। जिससे युवाओं में गलत असर पड़ रहा है. सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली (ऑपरेशन) के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व एडीटीएफ टीम का गठन कर संयुक्त रूप से पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जनता इंटर कॉलेज के पास से 04 व्यक्तियों को अनैतिक व्यापार करते पकड़ा गया, जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

मोबाइलों में ग्राहकों को कई कई युवतियों की फोटो भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पेटीएम के माध्यम से पैसे लिए जाने पर चारों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म के है जिनके सम्बन्ध में अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बरामदा माल –
1. 4 मोबाइल फोन बरामद किए विभिन्न कंपनियों के।

kj
tara