गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए समाधान: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हल्द्वानी में बैठक”

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए समाधान: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हल्द्वानी में बैठक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

विधानसभा गदरपुर के अंतर्गत बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हल्द्वानी में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने बाजपुर, गदरपुर के ड्रेनेज प्लान हेतु सर्वे के साथ ही विभिन्न विभागीय परिसम्पत्तियों गूल,नालों व नहरों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग को बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर तात्कालिक व स्थाई समाधान हेतु आकलन बनाने के निर्देश दिये।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

बैठक में उपस्थित विधायक गदरपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग की नहरों, नालों, गूलों में उसके आस पास रहने वाले लोगों के द्वारा कब्जा किया गया है जिससे जल इकाइयों के स्वरूप में परिवर्तन आने से पानी की निकासी नहीं ही पाती। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल पटरी पर समुचित कॉज वे न होने के कारण भी समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

इससे क्षेत्र में पानी के इकठ्ठा होकर बाढ़ रूप लेने की सम्भावना बनी रहती है। इस मामले में मण्डलायुक्त दीपक रावत ने मुख्य अभियंता संजय शुक्ला को सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नालों, गूलों से अवैध कब्जा हटाते ही पानी की निकासी ठीक प्रकार से होने लग जायेगी जिससे समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग को तात्कालिक व पूर्णकालिक समाधान हेतु आकलन बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

गौरतलब है कि नैनीताल की बारिश का पानी चूनाखान नाले से होते हुए बाजपुर पहुँचकर बाढ़ रूप लेने की संभावना बनी रहती है। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा तकनीकी सर्वे कर आकलन को तैयार किया जाएगा तथा प्रस्ताव आपदा न्यूनीकरण में भेजा जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ पश्चिम रामनगर प्रकाश चन्द्र, ईई दीक्षांत, पीसी पांडेय, उप जिलाधिकारी बाजपुर राकेश तिवारी, कालाढूंगी रेखा कोहली , सहायक अभियंता राजेश पन्त सहित अन्य लोग मौजूद थे।