डॉ.धर्मेंद्र कुमार को दी विदाई।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

रामनगर।शासन द्वारा रामनगर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग प्रभारी व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.धर्मेंद्र कुमार को चयनित कर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में वाणिज्य संकाय में समायोजित किया गया है।ज्वाइनिंग के पश्चात महाविद्यालय पहुंचने पर स्टाफ क्लब द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे,चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त,स्टाफ क्लब सचिव डॉ.निवेदिता अवस्थी एवं समस्त प्राध्यापकों तथा शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने डॉ.धर्मेंद्र के विश्विविद्यालय परिसर में चयनित होने पर बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.पाण्डे ने डॉ.धर्मेंद्र कुमार द्वारा सम्पादित पुस्तक का विमोचन किया।अन्त में स्टाफ क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही एनसीसी के केडेट्स द्वारा एएनओ कैप्टेन डॉ.धर्मेंद्र कुमार को विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ.डी.एन जोशी एवं लेफ्टिनेंट डॉ.कृष्णा भारती ने अपने विचार व्यक्त किए।सीनियर अन्डर ऑफिसर दीपक फुलारा तथा ज्योति बिष्ट सहित समस्त केडेट्स उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *