नार्वे के राजदूत पहूँचे नैनीताल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

नॉर्वे के राजदूत का नैनीताल पहूँचने पर जोरदार स्वागत हुआ उन्होंने बताया कि मैने नैनीताल के बारे में सुना था कि यह खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर कोई यंहा आना चाहेगा जिस कारण वह यंहा घूमने चले आये। यहां उन्होंने बताया कि ग्लोबल वॉर्मिंग शोध को लेकर भारत व नॉर्वे एक दूसरे के मददगार हो सकते हैं, क्योंकि जलवायु के लिहाज है भारत व नॉर्वे एक दूसरे पूरक हैं। भारत जितना गर्म देश है, नॉर्वे उतना ही ठंडा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है, जिसका प्रभाव समूचे विश्व पर पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण आये दिन कंही न कंही आपदाऐं घटित होते रहती है। वैश्विक स्तर पर तापमान निरन्तर बढ़ते जा रहा है। जिसके चलते आंधी, तूफान, बाढ़ के अलावा ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। आने वाले समय में इस तरह की आपदाएं ना बड़े, इसके लिए अभी से सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। इस दिशा में भारत व नॉर्वे एक दूसरे को अपने देश के मौसम सम्बंधित आंकड़े देकर जलवायु में आ रहे परिवर्तन पर नजर रख सकते हैं और भावी योजनाएं बना सकते हैं। उन्होंने तकनीक को लेकर कहा कि आईटी के क्षेत्र में नॉर्वे काफी आगे है। जिसे वह भारत के साथ सांझा करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *