सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।
ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। सोशल मीडिया पर नैनीझील क्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को नैनीझील में बृहद सफाई अभियान चलाया। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर नगर पालिका परिषद नैनीताल और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने करीब दो घंटे तक अभियान चलाकर झील के किनारों और जल क्षेत्र में जमा कचरे को साफ किया।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

 

 

 

उपजिलाधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर उसका नियमानुसार निस्तारण किया गया। प्रशासन का कहना है कि नैनीझील जनपद की पहचान है और इसकी स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

प्रभारी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने नगर पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को झील की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाने तथा विशेष रूप से उन नालों की सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनका पानी नैनीझील में गिरता है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ विकास कार्यों पर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने और कूड़ा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति झील या नालों में कूड़ा अथवा गंदगी फेंकते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नैनीझील और नालों में कूड़ा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, ताकि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।


ख़बर शेयर करें -