बढ़ती महंगाई के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेसजन ने रामनगर एव मालधनचौड़ पेट्रोल पंपों के समक्ष प्रदर्शन किया।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

बढ़ती महंगाई के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के नेतृत्व मे कांग्रेसजन ने रामनगर एव मालधनचौड़ पेट्रोल पंपों के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान खाली रसोई गैस सिलेंडर भी प्रदर्शन स्थल पर रखकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों पर बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालते हुए मक्खन लाल छज्जू मल पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ता पहुंचे और बढ़ती महगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मालधनचौड़ मे पेट्रोल पम्प पर भी कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर रणजीत रावत ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद मामूली छूट दी है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आम आदमी पहुंच से बाहर हैं। सरकार को कीमतों पर और कमी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश है। भाजपा हिमाचल उपचुनाव में इसके परिणाम देख चुकी है। आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी जनता महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के खिलाफ वोट करेगी और कांग्रेस को सत्ता में लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

 

बढ़ती महंगाई के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेसजन ने रामनगर एव मालधनचौड़ पेट्रोल पंपों के समक्ष प्रदर्शन किया।ji

इस दौरान नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबन्धु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हरि प्रिया सती, सभासद विमला आर्य, बीना रावत, सतेस्वरी रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुo विभाग गिरधारी लाल प्रदेश महासचिव अनुo विभाग शंकर लाल, संजय कुमार, ताईफ खान, सभासद मोहम्मद अजमल, फरीद अख्तर, लीलाधर जोशी, दीपक जोशी, कुबेर कडाकोटि, देवेन्द्र चिलवाल, कमल नेगी, पंकज पान्डे, दीपक भट्ट, अतुल अग्रवाल कैलाश त्रिपाठी महेंद्र आर्य, मनोज चंदोला, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मालधन, देवेंद्र चंदोला, महेंद्र लाल, गुलाम नबी, आसिफ अंसारी, नजाकत अली, ग्राम प्रधान इमरान खान, अनीस खान, मोहम्मद हासिम, भास्कर चमियाल, कैलाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश आर्यवंशी, विरेन्द्र लटवाल, प्रेम जैन आदि मौजुद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

बढ़ती महंगाई के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेसजन ने रामनगर एव मालधनचौड़ पेट्रोल पंपों के समक्ष प्रदर्शन किया।