रामनगर में नवागन्तुक 37 वन आरक्षियों के 15 दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

आज दिनांक 16.12.2021 को इको टूरिज्म सेंटर चूनाखान में प्रभागीय वनाधिकारी बी एस शाही महोदय द्वारा, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में नवागन्तुक 37 वन आरक्षियों के 15 दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।उक्त प्रशिक्षण 31.12.21 तक आयोजित किया जाएगा।इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को वानिकी कार्यो,वन तथा वन्य जीवों, कार्यालयी कार्यों, विधिक कार्यों व वन विभाग में प्रयुक्त होने वाले आधुनिक उपकरणों,मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी महोदय द्वारा सभी नवागन्तुक आरक्षियों का स्वागत करते हुए पूर्ण मनोयोग से एक जिम्मेदार वनाधिकारी के कर्त्तव्यों का निर्वहन करने व जन तथा वन हित में समर्पित कार्य करने हेतु संबोधन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्राधिकारी बैलपड़ाव सन्तोष पन्त द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *