लैंटाना उन्मूलन व घास प्रजातियों के रोपण सम्बन्धी कार्यशाला का चूनाखान वन परिसर में किया आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

आज दिनांक 01 नवंबर 2021 को प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग  बी एस शाही आईएफएस महोदय की अध्यक्षता में एक दिवसीय लैंटाना उन्मूलन व घास प्रजातियों के रोपण सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन चूनाखान वन परिसर में किया गया। इस अवसर पर विषय विशेसज्ञ श्री गोपाल सिंह कार्की रिटायर्ड उप निदेशक द्वारा लैंटाना उन्मूलन के तौर तरीके व उसके पश्चात रोपित किये जाने वाली घास प्रजातियों एवं जीवों के वास स्थल के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी।कार्यशाला के दूसरे भाग में प्रतिभागियों को फील्ड विजिट/डेमो के माध्यम से लैंटाना उन्मूलन कार्य का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बैलपड़ाव सन्तोष पन्त,वन क्षेत्रधिकारी बन्नाखेड़ा एल एस मर्तोलिया सहित प्रभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *