दुर्लभ प्रजाति के 10 कछुओं के साथ 01 कछुआ तस्कर को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर  प्रधान संपादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध पशु तस्करी के कारोबार को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है* जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली अभियान के तहत थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2022 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति कन्टोपा पॉलट्री फार्म के पास जूट के कट्टे में कछुवे लेकर खड़ा है और बिक्री के लिये कही जा रही है पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कन्टोपा पॉलट्री फार्म के पास से एक व्यक्ति सुनील सरकार पुत्र सुधाशु सरकार निवासी कन्टोपा खानपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को जूट के कट्टे सहित जिसमे 10 कछुवे भरे थे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मुझे पता है कछुवे बेचना अपराध है लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच मे आकर ये काम करने लगा। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-128/2022 धारा 9/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदा कछुवो के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कछुवो को उनके प्राकृत बास मे छोड़ने की अग्रिम की कार्यवाही अकब से की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

नाम / पता गिरफ्तारशूदा अभियुक्त
सुनील सरकार पुत्र सुधांशु सरकार निवासी कन्टोपा खानपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष

बरामदगी का विवरण
जूट के कट्टे मे 10 अदद जिंदा कछुवे

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*