चोरी करने का प्रयास करते हुए 05 मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बैलपड़ाव राजि अंतर्गत गैबुआ अनुभाग में प्रचलित पातन लौट में से प्रकाष्ठ चोरी करने का प्रयास करते हुए शरारतीतत्वों की धरपकड़ के दौरान वन क्षेत्र से 05 मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।सीज़र कार्यवाही अंतर्गत धारा 26/52 भारतीय वन अधिनियम की गई।अभियुक्तों की ढूंढ खोज जारी है।वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी।टीम में वन रक्षक शुभम रावत,गोविंद सिंह सहित अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।पूर्व में भी अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्यवाही व प्रकाष्ठ की जब्ती की गई।वन क्षेत्र में लगातार सघन गस्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।