“विकास की राह में मुख्यमंत्री धामी ने किया नई योजनाओं को स्वीकृत, काठगोदाम बस टर्मिनल परियोजना को पहली किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपये की मंजूरी”

ख़बर शेयर करें -

“विकास की राह में मुख्यमंत्री धामी ने किया नई योजनाओं को स्वीकृत, काठगोदाम बस टर्मिनल परियोजना को पहली किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपये की मंजूरी”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रू0 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 10.00 करोड़ की प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?

 

 

इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु रू0 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

 

आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।