कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।

कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।
ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि कैंची धाम मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

 

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी सूचना समय रहते सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवकाश केवल विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए घोषित किया गया है। क्षेत्र के सभी अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।