गंगा में समाया आगरा का 15 वर्षीय किशोर! स्कूल टीचर के साथ घूमने आया था अंश, स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

ऋषिकेश। उत्तराखंड में गंगा नदी का तेज बहाव एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान आगरा निवासी 15 वर्षीय किशोर अंश परमार नदी की तेज लहरों में बहकर लापता हो गया। किशोर अपने स्कूल टीचर और अन्य बच्चों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार।

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को संत सेवा आश्रम के समीप नाव घाट पर किशोर के गंगा में बहने की सूचना मिली। बताया गया कि अंश परमार निवासी रोहता, जनपद आगरा (उत्तर प्रदेश), अन्य बच्चों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबारियों को डीएम की बड़ी सौगात, गौला-नंधौर के 481 वाहनों का बदला मालिकाना हक।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम गंगा में उतरकर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 13 प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण।

हालांकि, लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।