कैंचीधाम की व्यवस्थाओं पर दीपक रावत सख्त, वीकेंड भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.।

कैंचीधाम की व्यवस्थाओं पर दीपक रावत सख्त, वीकेंड भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 6 अक्टूबर। कैंचीधाम में वीकेंड पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण सभागार में आयुक्त कुमाऊं एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

 

 

 

आयुक्त ने श्रद्धालुओं से होटल की अग्रिम बुकिंग कर ही कैंचीधाम आने की अपील की। उन्होंने वीकेंड पर सभी उपजिलाधिकारियों, सीओ, एआरटीओ और जिला पर्यटन अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ यातायात व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने को कहा।

 

 

परिवहन विभाग को टैक्सी बाइक की नियमित चेकिंग के साथ विकास भवन पार्किंग और सेनिटोरियम में बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कैंचीधाम में ओवररेटिंग रोकने के लिए दुकानदारों को खाद्य एवं पेय पदार्थों की रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत कार्यालय में CDO की छापेमारी से मचा हड़कंप, 55 फाइलें आवास पर मिलने से उठे सवाल।

 

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आयुक्त ने शिप्रा नदी में स्नान पर रोक लगाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। मंदिर समिति को श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए हेड काउंट कैमरे लगाने तथा मंदिर के गेटों को 15 दिन के भीतर स्वचालित रूप से खोलने की व्यवस्था करने को कहा गया।

 

 

बैठक में नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में वीकेंड पर लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने टोल पास की कम चौड़ाई को जाम का एक कारण बताया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वीकेंड पर जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और लंबित डामरीकरण व पैचवर्क जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में हादसे से मचा हड़कंप, 50 मीटर नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

 

 

बैठक में आईजी कुमाऊं नवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसई एनएच मनोहर सिंह, एसई लोनिवि राजेश पंत, आरटीओ (ई) अरविंद पांडे, एडीएम विवेक राय, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार समेत मंदिर समिति, व्यापारी संघ, टैक्सी यूनियन और केमू यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।