18वीं लोकसभा चुनाव परिणाम: एनडीए की बहुमत से जीत पर काशीपुर में जश्न।

ख़बर शेयर करें -

18वीं लोकसभा चुनाव परिणाम: एनडीए की बहुमत से जीत पर काशीपुर में जश्न।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

काशीपुर में शाम को देश की 18 वीं लोकसभा के लिए देशभर में आज नतीजे घोषित किए गए। इसके बाद देश में एनडीए गठबंधन की बहुमत के साथ जीत हासिल करने पर जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। देश और प्रदेश भर के साथ-साथ आज काशीपुर में भी देर शाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

 

 

 आपको बताते चलें कि देश की 18वीं लोकसभा के लिए विभिन्न चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज घोषित किए गए। घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ जीत के बाद पूरे देशभर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी के तहत प्रदेश की पांचो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी की थाप पर नाचते हुए भी दिखाई दिए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की पांचो सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के दिए विभिन्न योजनाओं को जनता के द्वारा सराहा गया जिसके परिणाम स्वरुप जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। काशीपुर के भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग की बात कही। सांसद अजय भट्ट काशीपुर की जनता को अपना परिवार मानते हैं। 400 सीटों तक न पहुंच पाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों को जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

 

 

 

उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के साथ तीसरी बार बहुत अच्छा कार्य करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सब का यह मानना है कि भारतीय जनता पार्टी 50 साल राज करेगी इसके तहत अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा था लेकिन हमें भरोसा था कि हम 350 सीटें लेकर आएंगे लेकिन कहीं ना कहीं हमारे कार्यकर्ताओं से, पदाधिकारियों से, संगठन से और वोटरों तक से चूक हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

 

 

 

आगे ऐसा काम ना हो इसके लिए पूरा संगठन इसकी समीक्षा करेगा। भारतीय जनता पार्टी का नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटें जीतने पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांच सीटें हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत कर दी है।