सभासद द्वारा विकलांग बच्चों हेतु मुहय्या कराया गया राशन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पूरे देशवासियो ने जहाँ संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया,जगह -जगह जुलुस निकाले गए व कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए, वही शहर रामनगर से सभासद व समाजसेवी भुवन सिंह डंगवाल (पूर्व सैनिक )व उनके सहयोगी मित्र,रिश्तेदार व उनकी टीम द्वारा आज़ विकलांग बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया गया, सभासद द्वारा बताया गया की उनके किसी संस्था द्वारा कुछ सामान की लिस्ट सहायता हेतु भेजी गई थी, उसी के अंतर्गत यह राशन लगभग पिछले ेएक हफ्ते से सामूहिक रूप से इकट्ठा किया जा रहा था,

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

 

जिसमें उनके द्वारा उनके कई मित्रों व जानने वालों से उनकी बात हुई और उनके द्वारा इस पवित्र माह रमजान व बैसाखी के उपलक्ष्य में इन बच्चों को राशन दिया गया है,सभासद द्वारा बताया गया कि आज ही के दिन उनकी माता जी का भी जन्मदिन मनाया जाता है इस उपलक्ष में उनके द्वारा बच्चों के लिए कुछ सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

 

 

राशन प्राप्त कर संस्था द्वारा सभासद व उनके सभी मित्रों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया। सभासद के साथ टीम में रहे टीटू भाई कहते है की वह इसी तरह संस्था को अपनी सेवाए देते रहे है,इस बार बैशाखी के शुभ दिन यह कार्य कर स्वयं को सुखद अनुभूति प्राप्त हुई,सामान देने वालो मे टीम सदस्य इमरान खान साहब, मनोज कुमार जी, यशपाल सिंह नेगी जी , डी एस मेहरा जी ,रूचि टर्रे जी , पूजा पाण्डेय जी आदि थे।