नैनीताल शहर के माल रोड सडक की मरम्मत हेतु शासन से अवमुक्त हुये 348.45 लाख की धनराशि।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी 24 मार्च 2023 मुख्य सचिव एस.एस संधू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वर्ष 2023-24 में लोनिवि के कार्याें के बजट आवंटन के सम्बन्ध में समीक्षा की। वर्चुअल समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री दीपक रावत ने बताया कि एसडीएमएफ मद के अन्तर्गत वर्ष 2018 में नैनीताल शहर के लोअर माल रोड मे हुई क्षतियों के मरम्मत हेतु किये गये कार्यों के सुदृढीकरण व माल रोड पर झील की तरफ से हो रहे भूंधसाव को रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्या किया जाना आवश्यक है इसके लिए 348.45 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। मुख्य सचिव संधू ने लोवर माल रोड के भूंधसाव को रोकने हेतु स्वीकृति प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

इसके साथ ही आयुक्त ने कहा कि कुमाऊ में जनपद बागेश्वर के कपकोट में रमाडी कनौली होते हुए किचवा तक मोटर मार्ग के भू-कटाव से बचाव हेतु किमी 9,10,13 एवं 15 में सुरक्षात्मक कार्य आवश्यक किया जाना आवश्यक है जिस पर 11 लाख रूपये की धनराशि व्यय होगी। मुख्य सचिव ने इस कार्य हेतु भी स्वीकृति प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने बूथ 213 पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

 

 

————————————
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946220184


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *