टैंक में गिरने के कारण 4 वर्षीय बालक की मौत।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी- संवाददाता

रामनगर। निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर जाने के कारण एक चार वर्षीय बालक की दुःखद मौत हो गयी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला बम्बाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चोक के समीप निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणाधीन है जिसके टैंक में मलबा पड़ा हुआ था। बीते दो दिनों से बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया। आज दोपहर साढ़े 12 बजे बॉबी खान के 4 वर्षीय बेटे अयान खान की जब ढूंढ मची तो उसकी बड़ी बहिन ने टैंक के समीप उसकी चप्पल देखी। टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गये। आनन फानन में अयान को टैंक से निकालकर संयुक्त चिकिसालय ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *