40 ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड द्वारा मिला मालिकाना हक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा वितरित किये प्रपत्र।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

राजस्व विभाग द्वारा तहसील में 40 ग्रामीणों को आबादी क्षेत्र में मालिकाना हक सम्बन्धी प्रपत्र प्रदान किये गए। मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों के आर्थिक क्षेत्र के लाभार्थी केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वामित्व योजना के तहत लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तथा मालिकाना हक भी प्राप्त होगा।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया रामनगर तहसील के अंतर्गत 105 ग्रामों में स्वामित्व योजना का कार्य चल रहा है जिसमें से 95ग्रामों के अधिकार अभिलेख तैयार हो चुके हैं। तहसील रामनगर के अंतर्गत 3000(तीन हज़ार) ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड के जरिए मालिकाना हक दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

इस अवसर पर तहसीलदार विपिन चंद्र पंत नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज कुमार जोशी राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद्र घड़ियाल आरिफ हुसैन रणवीर चौहान रंजना आर्य पुष्पा भंडारी हरीश यादव आशुतोष चंद्र गोपाल बिष्ट सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत नवीन करगेती कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख महेश भारद्वाज ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान किशोरी लाल अंजना सुंद्रियाल किरन रावत सारिका जोशी कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट ब्रह्म देव झा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *