उत्तराखंड में बन सकते हैं 7 नए जिले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए संकेत; जानिए शहरों के नाम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

उत्तराखंड में नए जिलों के गठन का रास्ता साफ हो सकता है। उत्तराखंड सरकार इसके लिए जल्द जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ जनता का सुझाव लेने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने संकेत दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

उत्तराखंड में नए जिलों के गठन का रास्ता साफ हो सकता है। उत्तराखंड सरकार इसके लिए जल्द जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ जनता का सुझाव लेने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में लंबे समय से नए जिलों के गठन की मांग चली आ रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

इसके तहत, ऋषिकेश, पुरोला, रूड़की, कोटद्वार, काशीपुर, रानीखेत व डीडीहाट शहरों पर विचार किया जा रहा है। कहा कि सरकार इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसके लिए जनता से सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि गढ़वाल में चार तो कुमाऊं मंडल में तीन नए जिले बन सकते हैं।