जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 06 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।
जनपद नैनीताल की जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक शनिवार को नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने की।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने परिषद के संगठनात्मक ढांचे, दायित्वों तथा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया। एडीएम ने सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

बैठक में पूर्व सैनिकों व आश्रितों की पेंशन संबंधी मामलों पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान जिला लीड बैंक अधिकारी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

बैठक में राजस्व, समाज कल्याण, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कोषागार, पूर्ति, सेवायोजन, लीड बैंक, पुलिस और सेना स्टेशन कमांडर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में चलाई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ. प्रा.) रमेश सिंह, के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी धारी, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार रामनगर मनीषा मारकाणा, लीड बैंक अधिकारी अमित बाजपेयी, रोबिन सिंह, पूर्व सैनिक कर्नल सुरेश कुमार जोशी (शौर्य चक्र, सेना मेडल) अ. प्रा., जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

kj
tara