दिव्यांग युवा शक्ति संगठन ने 27 सूत्रीय माँगों को लेकर हरदोई में सौंपा ज्ञापन।

दिव्यांग युवा शक्ति संगठन ने 27 सूत्रीय माँगों को लेकर हरदोई में सौंपा ज्ञापन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरदोई। दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा आजाद के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी हरदोई को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता हरपाल सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष अहसनुल हक, जिला उपाध्यक्ष अली अब्बास व अवधेश यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप दिवाकर एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा आजाद ने कहा कि दिव्यांग जनों को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में 10 प्रतिशत गारंटी दी जाए, पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह की जाए, मुख्य सेविका व लेखपाल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए तथा दिव्यांग जनों के लिए चुनाव आयोग द्वारा आरक्षित सीट सुनिश्चित की जाए, जिस पर केवल दिव्यांग ही चुनाव लड़ सकें।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

महिला विंग की सदस्य मनोरमा जी ने कहा कि सरकार को दिव्यांग जनों की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों को लेकर ARTO से मिला रामनगर टैक्स बार, समाधान की जताई उम्मीद।

संगठन ने ज्ञापन को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक जिलाधिकारी के माध्यम से पहुंचाया।

kj
tara