आयुक्त दीपक रावत का निर्देश: समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो पेयजल कार्य।

ख़बर शेयर करें -

आयुक्त दीपक रावत का निर्देश: समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो पेयजल कार्य।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी शहर में एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) के द्वारा पेयजल एवं सीवर लाईनों के कार्यों का आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान कहा कि मुख्यमत्री के द्वारा निर्देश दिये कि पेयजल एवं सीवर के लिए जो सडक खोदी है सडक को पुनः स्थापित गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है या नही।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि एडीबी द्वारा शहर के जिन क्षेत्रों में सडक मार्ग को पेयजल एवं सीवर लाईन हेतु खोदा गया है उन सडकों की मरम्मत शीघ्र करने के निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी कुलदीप सिंह को दिये।

 

 

आयुक्त द्वारा शनिबाजार, नीलियम कालोनी, भगवानपुर एवं पंनचक्की क्षेत्र के पेयजल एवं सीवर लाईनों का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीबी द्वारा सीवर एवं पेयजल की लाईनों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त को पेयजल एवं सीवर लाईनों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होने एडीबी के अधिकारियों से कहा जिन क्षेत्र मे पेयजल लाईनो की टैस्टिंग होनी है उन क्षेत्र शीघ्र लाईन टैस्टिंग कराकर मार्ग की मरम्मत की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 

 

 

 

 

आयुक्त ने भगवानपुर कें पेयजल लाईन में लूपटैस्टिंग का निरीक्षण किया। आयुक्त ने भगवानपुर में पेयजल लाईन के निरीक्षण के दौरान पेयजल लाईन मानकों के अनुसार डाले जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एडीबी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नीलियम कालौनी स्थित सिद्वेश्वर मन्दिर के दर्शन भी किये।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

 

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी कुलदीप सिंह के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


ख़बर शेयर करें -