मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान श्रीनगर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए इसे राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को Rs. 110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास और 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर वहां स्थापित इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक प्रदर्शनों और आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संग्रहालय बच्चों में जिज्ञासा, अनुसंधान की भावना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

 

 

 

उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान संग्रहालय केवल एक प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षण एवं नवाचार केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां बच्चे विज्ञान को पुस्तकों तक सीमित न रखकर प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

 

 

 

संग्रहालय में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया और विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, पर्यावरण तथा तकनीकी नवाचारों से संबंधित प्रदर्शनों में रुचि दिखाई।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और राज्य सरकार विकास को पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़े सुरक्षा पहरे में संपन्न हो रही UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, मूल स्वरूप और सामाजिक सौहार्द की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।