मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, दाड़ीम, दुक्कड़, झड़गांव, कालाआगर, गलनी, चमोली और क्वेराला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

उन्होंने अधिकारियों को खराब सड़कों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही बरसात के दौरान मोटर मार्ग बंद होने की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा रही है।