🎉*मेले के समापन में “जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

ख़बर शेयर करें -

🎉*मेले के समापन में “जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु*

💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेला-2026 इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला आयोजन साबित हुआ। लाखों श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़, लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण व्यवस्थाओं के बावजूद पूरा मेला शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर समिति ने इसे पिछले 50 वर्षों का सबसे ऐतिहासिक और चमत्कारिक मेला बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

 

 

श्री कैंची मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा और प्रबंधक प्रदीप साह ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में ऐसा अद्भुत मेला कभी नहीं देखा। श्रद्धालुओं की संख्या सभी अनुमानों से कहीं अधिक रही, लेकिन जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस की सतर्कता, समर्पण और कुशल प्रबंधन के कारण कहीं भी अव्यवस्था नहीं होने दी गई।

 

 

 

मेले की सफलता में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की भूमिका विशेष रूप से सराही गई। उन्होंने स्वयं पूरे आयोजन की कमान संभालते हुए मेला समाप्ति तक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की। पुलिस और प्रशासन की टीम ने दिन-रात एक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

 

 

 

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दर्शन का समय एक घंटे तक बढ़ाया, जिससे अंतिम कतार में खड़े श्रद्धालु भी बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन कर सके। इस निर्णय को श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से सराहा।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

 

 

 

मंदिर समिति ने राज्य सरकार, कुमाऊं आयुक्त, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल तथा पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों ने इस विशाल आयोजन को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

 

 

 

मेला समापन के अवसर पर पूरे धाम परिसर में “नीब करौली बाबा की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं, सेवादारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर संतोष और खुशी व्यक्त की।


ख़बर शेयर करें -