स्कूटी की डिक्की से निकला ‘नशे का खजाना’! SSP मंजूनाथ टीसी के ऑपरेशन प्रहार में 654 ग्राम चरस बरामद, शराब तस्कर भी गिरफ्तार”

ख़बर शेयर करें -

स्कूटी की डिक्की से निकला ‘नशे का खजाना’! SSP मंजूनाथ टीसी के ऑपरेशन प्रहार में 654 ग्राम चरस बरामद, शराब तस्कर भी गिरफ्तार”

 

 

लोकेशन: लालकुआं, नैनीताल

 

 

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने एक ही रात में दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर और एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 654.10 ग्राम चरस, एक स्कूटी और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

 

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में बिंदुखत्ता चौकी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान खैरानी बिंदुखत्ता के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक स्कूटी की जांच की गई। स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर नंबर छिपाया गया था। जब पुलिस ने डिक्की की तलाशी ली तो हेलमेट के भीतर छिपाए गए पॉलीबैग से 654.10 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके से आरोपी मनोज सिंह रावत को गिरफ्तार कर स्कूटी भी कब्जे में ले ली गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

 

 

 

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने मसल्स फैक्ट्री जिम के पास ट्रकों के बीच अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहे संजय सिंह बिलवाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब, जिनमें 28 पव्वे इम्पीरियल ब्लू और 21 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की, कुल 49 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, 'BAT' ऐप से वाहन बंद कर अवैध वसूली का आरोप, करीब 300 टुकटुक जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन।

 

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


ख़बर शेयर करें -