
रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर रणजीत सिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
रक्तदान शिविर के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी भुवन पांडे, सतेश्वरी रावत, बीना रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, एडवोकेट दीप्ति भारद्वाज, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भीमताल देवेंद्र चनोतिया, डॉ. जफर सैफी, विनय पडालिया, सभासद विक्रम भट्ट, महेंद्र प्रताप बिष्ट, जावेद खान, एडवोकेट मोहम्मद हासिम, फजलुल हक, सुमित शर्मा, चांद खान, गोपाल रावत, अंकुश अग्रवाल, मुकेश मेहरा, वीरेंद्र तिवारी, प्रेम जैन, धीरज उपाध्याय, मोईन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।












