“स्मैक के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम नशे संग तस्कर गिरफ्तार”

“स्मैक के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम नशे संग तस्कर गिरफ्तार”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि पर सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

 

 

जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज अहमद पुत्र जमील अहमद, निवासी नई बस्ती, थाना वनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि बरामद स्मैक आरोपी तक कहां से पहुंची और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।