प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में भव्य और जनभागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने राज्य एवं जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, मैराथन, साइकिल एवं बाइक रैली, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। साथ ही प्रमुख शहरों में पुलिस, सेना, पैरामिलिट्री और एनसीसी बैंड की संगीतमय प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

 

 

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्य सचिव सचिवालय में सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अन्य जनपदों में जिलाधिकारी कार्यालयों पर सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

 

 

14 अगस्त की शाम और 15 अगस्त की सुबह प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीत प्रसारित किए जाएंगे। सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को एलईडी रोशनी से सजाया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, वाद-विवाद, निबंध एवं प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।