जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनी फरियादें, मौके पर कराया कई मामलों का समाधान।

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनी फरियादें, मौके पर कराया कई मामलों का समाधान।
ख़बर शेयर करें -

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनी फरियादें, मौके पर कराया कई मामलों का समाधान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में शनिवार को आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, बकाया धनराशि, बैंक ऋण, वेतन भुगतान और अन्य जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।

 

 

 

जनसुनवाई में काठगोदाम निवासी मीरा पंत के भूमि विवाद का समाधान करते हुए उन्हें 2.5 लाख रुपये वापस दिलाए गए। इससे पहले उन्हें 7 लाख रुपये लौटाए जा चुके थे। आयुक्त ने शेष 1.5 लाख रुपये सितंबर 2026 तक लौटाने के निर्देश संबंधित पक्ष को दिए। मीरा पंत ने धनराशि वापस दिलाने पर आयुक्त का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

 

 

 

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नैनीताल की आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट तनुजा पाण्डेय सहित 10 कर्मचारियों ने फरवरी और मार्च 2026 से लंबित वेतन भुगतान की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

 

 

 

सद्भावना कॉलोनी निवासी मंजू जोशी ने वर्ष 2016 से बैंक में बंधक अपने भवन को ऋणमुक्त कराने की गुहार लगाई। आयुक्त ने संबंधित पक्ष को सीसी लोन बंद कर तीन माह के भीतर शेष 22 लाख रुपये जमा करने तथा बैंक से लिखित पुष्टि लेने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

इसके अलावा जनसुनवाई में चोरी की धनराशि वापस दिलाने, पड़ोसी द्वारा मानसिक उत्पीड़न, ज्वेलरी शॉप चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी तथा रामपुर रोड चौड़ीकरण जैसी शिकायतें भी सामने आईं। आयुक्त ने अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।


ख़बर शेयर करें -