उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड में शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएम रिलीफ फंड) सहित करीब 10 सरकारी विभागों की वेबसाइटें साइबर हमले की चपेट में आ गईं। मालवेयर अटैक का पता चलते ही आईटीडीए (सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी) ने सुरक्षा के तहत प्रभावित वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद अधिकांश वेबसाइटों को बैकअप के माध्यम से दोबारा संचालित कर दिया गया, जबकि खबर लिखे जाने तक सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

 

 

 

आईटीडीए के अनुसार, हमले के बाद साइबर सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई और प्रभावित सर्वरों की जांच शुरू की। शुरुआती आशंका है कि यह मालवेयर विदेशी स्रोत, संभवतः रूस से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्राउट पालन से बदली पहाड़ की तस्वीर, बागेश्वर में गांव लौटे युवाओं को मिला रोजगार का सहारा।

 

 

हमले से प्रभावित वेबसाइटों में सीएम रिलीफ फंड, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, ईएसआईसी, परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग सहित अन्य सरकारी पोर्टल शामिल रहे।

 

 

 

गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में भी उत्तराखंड पर बड़ा साइबर हमला हुआ था, जिसमें सीएम हेल्पलाइन सहित करीब 90 सरकारी वेबसाइटें ठप हो गई थीं। आईटीडीए के जीएम (साइबर सिक्योरिटी) अमित जोशी ने बताया कि इस बार मालवेयर को समय रहते पहचान लिया गया, जिससे सेवाओं को शीघ्र बहाल कर लिया गया। वहीं आईटीडीए के निदेशक आलोक पांडे ने कहा कि कुछ वेबसाइटों पर मालवेयर अटैक था, जिसे कुछ ही समय में निष्प्रभावी कर दिया गया।