ब्लैक फिल्म और हाई डेंसिटी लाइट वालों पर गिरी गाज, 257 वाहनों पर कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

ब्लैक फिल्म और हाई डेंसिटी लाइट वालों पर गिरी गाज, 257 वाहनों पर कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर क्षेत्रों में कुल 257 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 से 48 घंटे में तीन संगीन मामलों का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि अनाधिकृत ब्लैक फिल्म और हाई डेंसिटी (तेज) लाइट लगाकर चल रहे वाहनों पर विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान ब्लैक फिल्म लगाने पर 28 तथा अनधिकृत हाई डेंसिटी लाइट लगाने पर 26 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए। साथ ही वाहनों से ब्लैक फिल्म और अवैध लाइटें मौके पर ही हटवाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

 

 

 

इसके अलावा फिटनेस, टैक्स, परमिट शर्तों के उल्लंघन, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और इंश्योरेंस समेत अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

 

 

यह अभियान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर के प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


ख़बर शेयर करें -