चमोली में कुदरत का कहर: तमक नाला में आया सैलाब, BRO का पुल बहा; एक कर्मी लापता, नीती घाटी का संपर्क कटा।

चमोली में कुदरत का कहर: तमक नाला में आया सैलाब, BRO का पुल बहा; एक कर्मी लापता, नीती घाटी का संपर्क कटा।

चमोली में कुदरत का कहर: तमक नाला में आया सैलाब, BRO का पुल बहा; एक कर्मी लापता, नीती घाटी का संपर्क कटा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज जलप्रवाह और भारी मलबे की चपेट में आने से तमक नाला पर बना BRO का वैली ब्रिज देखते ही देखते बह गया। पुल के बहने से मलारी से आगे नीती घाटी की ओर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि सैलाब की चपेट में BRO का वाहन भी आ गया। एक BRO कर्मी के लापता होने की सूचना सामने आई है, जिसकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल अभियान चला रहे हैं। अभी तक इस घटना में अन्य जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

पुल के बह जाने से सीमा क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और आसपास के कई गांवों के संपर्क पर भी असर पड़ा है। प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं तथा राहत और बचाव कार्यों को तेज किया गया है। NDRF, SDRF, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

 

 

वहीं, सांसद अनिल बलूनी ने घटना पर चिंता जताते हुए चमोली के जिलाधिकारी से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लापता BRO कर्मी की तलाश, प्रभावित क्षेत्र में राहत पहुंचाने और बाधित कनेक्टिविटी को बहाल करने की है।