मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुलौरी स्थित प्रसिद्ध मौनी बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी पहल हुई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आश्रम के समीप लगभग 44 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

मौनी बाबा आश्रम क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचते हैं। लंबे समय से ग्रामीण आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण की मांग कर रहे थे, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

 

 

 

ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धर्मशाला निर्माण की पहल की। शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। धर्मशाला बनने से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

धर्मशाला निर्माण की शुरुआत होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 

इस दौरान मौनी महाराज जी, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, प्रकाश चंद्र नानू, ग्राम प्रधान हरीश गंगोला, पुष्कर सिंह बोहरा, नंदाबल्लभ आर्य, लक्ष्मी दत्त बेलवाल, महिपाल सिंह, शेखर थूवाल, शेर सिंह, चंदू पनेरू, दीवान राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।